फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hooliganism: Young man beats Vikram driver with belt and kicks at petrol pump

गुंडई: पेट्रोल पंप पर विक्रम चालक को युवक ने बेल्ट और लात-घूसों से पीटा

Mon, 18 Mar 2024 03:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 18 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism: Young man beats Vikram driver with belt and kicks at petrol pump
लालकुआं स्थित पेट्रोल पंप में विक्रम चालक को पीटता युवक।
लालकुआं (नैनीताल)। रुद्रपुर से लालकुआं आ रहे तिपहिया विक्रम चालक और यात्री के बीच हुई नोकझोंक के बाद लालकुआं निवासी युवक ने नगर के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवा रहे विक्रम चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई तहरीर में रुद्रपुर आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी सतीश कुमार विक्रम चालक है। उसने बताया कि वह रुद्रपुर से सवारी लेकर लालकुआं आ रहा था, रास्ते में लालकुआं निवासी एक युवक विक्रम से उतर गया और उसने किराया नहीं दिया। चालक द्वारा किराया मांगने पर नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर बाद विक्रम चालक लालकुआं पेट्रोल पंप में डीजल भरवा रहा था तभी वहां आ पहुंचे आरोपी नाजिम ने उसे बेल्ट और लात-घूसों से पीट दिया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी नाजिम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed