फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Honey produced through beekeeping provides employment

Nainital News: मधुमक्खी पालन से उत्पादित शहद से मिल रहा रोजगार

Sat, 23 Mar 2024 05:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 Mar 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Honey produced through beekeeping provides employment
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमाओं पर बसे गांवों को रोजगार से जोड़ा गया है। बी हाइव फेंसिंग के जरिए मधुमक्खी पालन से उत्पादित शहद से ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। पार्क मैनेजमेंट की जानकारी सीटीआर निदेशक ने पार्क पहुंचे अमरीका की क्लेम्सन विश्वविद्यालय के छात्रों को दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉर्बेट पार्क में अमरीकी क्लेम्सन विश्वविद्यालय के छात्रों का दल व ग्लोबल टाइगर फोरम के सदस्यों के साथ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल को कॉर्बेट पार्क के ढेला, झिरना जोन में लगाई गई बी हाइव फेंसिंग, वाटर हाल्स व वन्यजीवों के लिए पानी की उपलब्धता आदि की जानकारी दी गई। सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने उन्हें बताया कि हाथियों की संख्या अधिक होने से मानव वन्यजीव संघर्ष का खतरा रहता है। इसके लिए पार्क की सीमाओं पर बी हाइव फेंसिंग लगाई गई है ताकि मानव वन्यजीव संघर्ष को रोका जाए। बी हाइव फेसिंग के बाद हुए मधुमक्खी पालन से उत्पादित हुए शहद को अब बेचा जा रहा है। पार्क में मौजूद वाटर हाल्स में पानी की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल में क्लेम्सन विवि की प्रोफेसर एबी लैट सौकेबे सेन हार्पर, सारा एन व्हाइट, ग्लोबल टाइगर फोरम के अधिकारी अरुण कुमार, क्लेम्सन विवि के छात्रों में कैथरीन मून ट्विटी, एरियाना लूज़ सैपोनारा, लिली मॅई ओवेंगा, मेघन कैथलीन नोप आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed