फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holi of flowers celebrated at Siddheshwar Mahadev Temple

Nainital News: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हुई फूलों की होली

Thu, 13 Nov 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 13 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Holi of flowers celebrated at Siddheshwar Mahadev Temple
 श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित रासलीला में फूलों की होली खेलते
हल्द्वानी। निलियम काॅलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के 21वें वार्षिकोत्सव के अवसर बुधवार को रात 8 बजे से वृंदावन से आई रासमंडली कलाकारों की ओर से रासाचार्य स्वामी गोकुल प्रसाद के नेतृत्व में कृष्ण रासलीला में बरसाने की प्रसिद्ध लठ्ठमार होली एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

बारहवें दिन प्रातः गणेश पूजन, पंचांग आदि देवताओं का पूजन यज्ञमंडप का पूजन किया गया। महारुद्र हवन यज्ञाचार्य आचार्य उमेश जोशी की ओर से वैदिक विधि से सम्पन्न कराया गया। यज्ञ में 21 ब्राह्मणों द्वारा जप एवं हवन की आहुति प्रदान की जा रही है। महायज्ञ में 11 ब्राह्मण काशी से पधारे आचार्य नवीन त्रिपाठी, आचार्य चैतन्य तिवाड़ी, पंडित सुरेश जोशी, पंडित ईश्वर उप्रेती, पं शिवम शुक्ला आदि की ओर से नित्य वेदपाठ किया जा रहा है। 13 नवंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के संस्थापक पूज्यपाद स्वामी शंकरानन्द गिरी महाराज ने हल्द्वानी वासियों से बृहस्पतिवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के दर्शन कर भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed