फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   holi

मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री एसो चटक रंग डारो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
holi
हल्द्वानी। प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि: शरणम ‘जन’ की ओर से शनिवार को रामपुर रोड स्थित शाकुंतलम बैंक्वेट हॉल में कुमांऊनी और बृज की होली गायन का भव्य आयोजन किया गया। होली महोत्सव में कुमाऊंनी महिलाओं की होली, फूलों की होली, ब्रज की होली, मयूर नृत्य, दिव्यांगों संग सुमधुर संगीत के साथ होली गायन किया गया। महिलाओं ने होली गीतों के नृत्य के साथ ही स्वांग भी रचे। दिव्यांगों और महिलाओं की होली टीमों को हरिशरणम जन की ओर से सम्मानित भी किया गया। अमर उजाला होली महोत्सव का मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन

हरि: शरणम ‘जन’की ओर से आयोजित कुमाउंनी और बृज फागोत्सव में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने होली का खूब आनंद लिया। 16 होली टीमों की 251 महिलाओं ने होली गीतों और स्वांग की शानदार प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। फूलों की होली और मयूर नृत्य ने समारोह में चार चांद लगा दिए। नैब और स्थानीय करीब 90 दिव्यांग बच्चों ने भी होली समारोह का हिस्सा लिया। दिव्यांगों के नृत्य ने माहौल को यादगार बना दिया। आकर्षक फूलों से सजे सिंहासन पर ठाकुर जी दिव्य स्वरूपों में श्रीमान लालन जू, किशोर जू, तुलसी जी के साथ विराजमान हुए। संस्थान प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने नैवेद्य अर्पण कर ठाकुर जी को रंग और पिचकारी देकर फागोत्सव का श्रीगणेश किया। सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेलें गिरिजापति नंदन गायन से होली गायन की शुरुआत हुई। शिव शक्ति मंडली ऊंचापुल, भट्ट कालोनी ग्रुप और जय जिया ग्रुप ने राधा कृष्ण का स्वरूप धर कर कुमाउंनी होली गायन किया।
विज्ञापन

विवेक शर्मा के होली गीतों और भजनों पर झूमे लोग
बृज की होली का गायन पंडित विवेक शर्मा और टीम ने किया। टीम ने भव्य होली गीतों और भजनों से श्रोताओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बिखरे रंग गुलाल बिरज में आओ री आओ नंदलाल बिरज में, मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री ऐसो चटक रंग डारो गीतों पर होली गायन कर रसिक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयूर नृत्य और फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र
आरती से पूर्व मयूर नृत्य और फूलों और गुलाल की होली खेली गई। मयूर नृत्य में भगवान कृष्ण की अनुपम छवि प्रदर्शित की गई। फूलों की होली ने सबको आनंदित किया।
महिला टीमों ने प्रस्तुत किए स्वांग
महोत्सव में गायन के बाद महिला टीमों ने स्वांग भी प्रस्तुत किए। पूतना उद्धार, कैलाश पर्वत से बाबा के वेश में भगवान शिव का आगमन और भगवान कृष्ण के बाल रूप को देखने की विनती आदि स्वांग ने मन मोह लिया।
दिव्यांग बच्चों ने होली का लिया आनंद, नृत्य भी किया
हल्द्वानी। विशेष रूप से बुलाए गए नैब और नगर के 150 दिव्यांग बच्चों ने भी होली उत्सव का विशेष आनंद उठाया। सभी बच्चों को संस्थान प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा यह बच्चे दिव्यांग होने के बाद भी सशक्त हैं जिनसे सभी को सीखने की जरूरत है। ठाकुर जी की आरती के पश्चात सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह रहे होली गायन गीत
- गणपति ज्यू दरबार होली खेलन ऊन, वृंदावन धूम मची होली, मंदिर का पट खोल दी भवानी, अंगना में ठाड़ छन होल्यार, होली खेल रहे सब नर नार वृंदावन धाम में, हो कान्हा जिद न करो मेरे नैनों में उड़त गुलाल नंदलाल, आज होली खेलूंगी कान्हां तुम्हीं से डट के अलावा सिद्धि को दाता, नदी यमुना के तीर, हॉ हॉ हॉ मोहन गिरधारी, जल कैसे भरू यमुना गहरी, आवो री आवो नंद लाल बृज में, कैसे जाऊं मैं पनिया भरन, रंग में होली कैसे, नेक आगे आ श्याम, फागण में शोभा न्यारी बांके बिहारी की, मोहे होरी में कर गयो तंग, होली खेले तो आजाइयो बरसाने रसिया, होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा, ढफ ढोल बजाउंगी सखी री मैं तो फाग मनाऊंगी, जुल्म कर डालो ,सितम कर डालो, मुबारक मंजरी फूलों भरी ऐसी होली खेले श्री राधा हरि आदि गीतों में होली गायन रहा।
होली गायन करने वाली 251 महिलाओं को किया सम्मानित
सारथी सहयोग समिति, दर्शक मंडली, जय जिया ग्रुप, शिव शक्ति होली ग्रुप ऊंचापुल, महिला मंगल दल, बसंत बिहार ग्रुप, हीरा नगर महिला होली दल, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच, तनुजा तक़्वाल ग्रुप, राधे कृष्णा ग्रुप काठगोदाम, महिला होली ग्रुप भट्ट कालोनी, समर्पण योग ग्रुप, नगर महिला मोर्चा, अमिता पांडेय ग्रुप तल्ली हल्द्वानी, जय अंबे ग्रुप और साथी हाथ बढ़ाना महिला होली गायन की टीम के 251 महिलाओं को भव्य होली के बाद एक एक साड़ी देकर भाईजी ने सम्मानित किया।
नवंबर में होगा गरीब कन्याओं का विवाह
हल्द्वानी। संस्थान प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने कार्यक्रम के बीच घोषणा की कि 13-19 नवंबर तक सात दिन भागवत कथा एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगी। इसमें वृंदावन के कथा वाचक गौरव कृष्ण गोस्वामी श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करेंगे। 19 नवंबर को 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
टोपी और अबीर से किया स्वागत
महोत्सव में माहौल इतना रंगमय हो गया कि मौजूद लोग और महिलाएं मोबाइल में कार्यक्रम की रिकार्डिंग फ़ोटो खींचने में भी पीछे नहीं रहीं। सभी आगंतुकों का अबीर गुलाल और होली की टोपी पहनाकर स्वागत किया गया।

शहर के गणमान्य लोग भी रहे मौजूद
होली महोत्सव में शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, मेयर जोगेंदर पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, सुशील बंसल, दीपक टंडन, श्याम अग्रवाल, तरुण बंसल, नवीन वर्मा, राम निवास गुप्ता, राजेश, सुधीर जैन, संजय अग्रवाल, अशोक अरोरा, प्रदीप सबरवाल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed