फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   holi haldwani nainital

Nainital News: तुम विघ्न हरो महाराज होलिन के दिन में...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
holi haldwani nainital
हल्द्वानी। होली आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को शिखर सांस्कृतिक विकास समिति अल्मोड़ा की ओर से नवाबी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में महिला होली महोत्सव का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में, तुम विघ्न हरो महाराज होलिन के दिन में, से महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद महिला दलों ने आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहाए आदि होली गीतों का गायन किया। इस दौरान महिलाओं ने युवाओं में फैल रही नशाखोरी, शराब कुरीतियों और पानी की बचत, स्वच्छता समेत कई सामाजिक संदेशों का स्वांग के माध्यम से संदेश दिया।
विज्ञापन

महिला मंगल दल मुखानी ने आज गुलाल मलूंगी में उनके स्वांग की प्रस्तुति दी। शिव शक्ति ऊंचा पुल की टीम ने कलयुग ए रौ छ, मोहिनी रावत काठगोदाम की टीम ने आओ बृजराज खेले होली, हेमा हरबोला ने मोपे रंग ना डालो श्याम का गायन किया। एकल होली गायन में शर्मिष्ठा बिष्ट ने पिचकारी ना मारो श्याम, डिंपल जोशी ने रसिया को नार बनाओ, मीनू जोशी ने चलो री चलो और ज्योति पांडे ने कृष्ण ने होली मचाई होली प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व रेनू अधिकारी, मोहिनी कुंजवाल और शांति जीना ने होली महोत्सव की शुरुआत की। संस्था अध्यक्ष लता कुंजवाल ने कहा कि संस्कृति को आगे बढ़ाने में महिलाओं की हमेशा से भागीदारी रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी, साहित्यकार जुगल किशोर पेटशाली, आनंद सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, मीनू जोशी, दीपा कांडपाल, दीपा गोबाड़ी, शोभा बिस्ट, रेनू जोशी, कमल नेगी, छवि कांडपाल, पुष्पा संभल मौजूद रहे। संचालन डाॅ. प्रदीप उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed