फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   hockey nainital match

Nainital News: शाहाबाद, बुटाला, दिल्ली व जालंधर ने जीत दर्ज की

Thu, 22 Jun 2023 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 22 Jun 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
hockey nainital match
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत बुधवार को चार लीग मुकाबले खेले गए। इसमें शाहाबाद ने दिल्ली इलेवन, एसीडब्लूएस बुटाला ने लखनऊ, सीएजी दिल्ली ने चैंपियन रामपुर और सिगनल जालंधर ने स्टूडेंट रामपुर को हराया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ एवं जिमखाना क्लब की ओर से डीएसए मैदान में खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता के तहत हुए पहले मुकाबले में ऋषि मार्कंडेय एचसी शाहाबाद और दिल्ली इलेवन दिल्ली की टीम आमने सामने थीं। दिल्ली के खिलाड़ी भरत ने 14वें मिनट में गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद शाहाबाद के खिलाड़ियों ने दबाव बनाए रखा। मनप्रीत ने 45वें और प्रभजोत ने 59वें मिनट में गोल कर मुकाबला 2-1 से जीता दिया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में एससीडब्लूएस बुटाला और नाॅर्दर्न रेलवे लखनऊ की टीमें आमने-सामने थी। बुटाला की ओर से ओलंपियन दलप्रीत ने 8वें और 19वें मिनट में दो गोल कर बढ़त बनाई। 22वें मिनट में कजविंदर, 35वें मिनट में बलकार ने गोल कर बढ़त को 4-0 कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ के ओम प्रकाश ने 40वें मिनट में गोल किया लेकिन 49वें मिनट में बुटाला की ओर से ओलंपियन वरुण कुमार ने एक और गोल किया। इस तरह बुटाला ने मुकाबला 5-1 से जीत लिया। तीसरे मुकाबले में सीएजी दिल्ली और चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर की टीमें आमने सामने थीं। एकतरफा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मध्यांतर तक चार गोल की बढ़त बना ली थी। टीम की ओर से 10वें,18वें, 40वें मिनट में दीपक यादव ने गोल किया। 21वें, 37वें मिनट में मिथिलेश, 13वें मिनट में बलविंदर, 34वें मिनट में गोविंद रावत और 41वें मिनट में एम मनीष ने गोल कर मुकाबला 8-0 से जीता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे मुकाबले में कॉर्प्स ऑफ सिगनल जालंधर व स्टूडेंट हॉकी क्लब रामपुर की टीम आमने सामने थीं। मध्यांतर तक दोनों टीमों में से कोई भी अपने आक्रमण को गोल में परिवर्तित नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद जालंधर की ओर से 45वें मिनट में नरेंद्र पाल ने गोल किया और आखिरी समय तक यह बढ़त कायम रही। टीम ने एक-शून्य से यह मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के डायरेक्टर महेश कुमार, रेफरी प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव, रेफरी गोविंद रावत, मोहित रावत, अमित शर्मा, अश्विनी कुमार, महेश्वर नेगी मौजूद रहे। तकनीकी समिति में संदीप पाठक, रोहित कुमार, हार्दिक भोंसले, श्रीयश चरनकर रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed