फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   HMT crew landed on the road with family

परिवार के साथ सड़क पर उतरे एचएमटी कर्मी

Wed, 18 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 18 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
HMT crew landed on the road with family

एचएमटी रानीबाग और रोजगार बचाने के लिए मंगलवार को कर्मचारी परिवार के साथ सड़क पर उतरे। कर्मियों ने बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाला। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एचएमटी कर्मियों के आंदोलन को भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम संगठनों ने समर्थन दिया।

विज्ञापन


एचएमटी संयुक्त संघर्षशील मोर्चा के बैनर तले 18 फरवरी से कर्मचारी फैक्ट्री बचाने को अनिश्चितकालीन धरना कर रहे हैं। मंगलवार को एचएमटी कर्मी बुद्ध पार्क पर परिवार के साथ एकत्र हुए। कर्मियों ने परिवार के साथ प्रदर्शन कर रैली निकाली। एसडीएम कोर्ट में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम पंकज उपाध्याय को सौंपा। ज्ञापन में उद्योग के लिए कोई अप्रिय निर्णय लेने से पहले पांचों सांसदों और श्रम संघों को विश्वास में लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन


उच्च प्रबंधन की ओर से एचएमटी वाच ग्रुप के बंदी के प्रस्ताव को गुमराह करने वाला बताया गया है। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील डोभाल, नारायण राम आर्या, शंकर दत्त तिवारी, माधवानंदन जोशी, प्रकाश चंद्र मिश्रा, सतपाल, हीरालाल आदि थे। एचएमटी कर्मियों के जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, शहर अध्यक्ष हरीश सिंह मेहता, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, मोहन सनवाल, ललित जोशी, हेमंत बगड़वाल, राहुल छिम्वाल, ताहिर हुसैन, इकबाल सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह भसीन, सुमित केसरवानी, विशाल वर्मा, राजेंद्र बमेठा, दिनेश अग्रवाल आदि थे, जबकि श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति ने भी समर्थन दिया। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता कमान सिंह धामी ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस इन पार्टियों ने एचएमटी के आंदोलन को हमेशा कुंद करने की कोशिश की। समर्थन देने वालों में रमेश मनराल, हरीश रावत, लक्ष्मण भट्ट, रमेश बोरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed