फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   hill will not be cut for road

सड़क के लिए नहीं काटी जाएगी पहाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
hill will not be cut for road
हल्द्वानी। अमृतपुर डहरा में टूटी सड़क की मरम्मत के लिए पहाड़ नहीं काटी जाएगी, बल्कि नदी तल से सीसी ब्लॉक लगाकर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने फैसला बदल लिया है। संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। इस पर करीब 99 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश के कारण डहरा अमृतपुर की सड़क ध्वस्त हो गई थी। इससे वहां यातायात बंद हो गया था। ग्रामीण वहां सड़क सही कराने की मांग कर रहे थे। डीएम धीराज गर्ब्याल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता और अधिशासी अभियंता जमरानी बांध निर्माण खंड-2 हल्द्वानी को संयुक्त निरीक्षण करने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को दोनों विभाग के अधिकारियों ने भू-वैज्ञानिक के साथ डहरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने कहा कि यहां पर वैली ब्रिज लगाने में दिक्कत आएगी। उधर ग्रामीण पहाड़ काटकर सड़क बनाने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ काटने से गांव को खतरा हो जाएगा। इसे देखते हुए गौला नदी के तल से लगभग 36 मीटर लंबाई और 18 मीटर ऊंचाई में सीसी ब्लॉक (एम15 ग्रेड) डालकर रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी। कहा कि इस पर करीब 99 लाख रुपये खर्च होंगे। डीएम को संयुक्त रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed