फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High speed roadways bus hits auto, four injured

Nainital News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
High speed roadways bus hits auto, four injured
बरेली रोड स्थित लटूरिया बाबा मंदिर के पास बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त टैंपो। अमर उजाला
हल्द्वानी। बरेली रोड पर लटूरिया बाबा मंदिर के पास शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एसटीएच में भर्ती कराया है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बरेली रोड स्थित लटूरिया बाबा मंदिर के पास लालकुआं की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चालक दीपक निवासी तल्ली हल्द्वानी के साथ ही ऑटो में सवार लीलाधर सती और उनकी पत्नी धना सती निवासी आनंद विहार और एक अन्य बच्ची तारुषि कांडपाल को गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने घायलों को एसटीएच भिजवाया। दुर्घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि ने बताया कि बस चालक के गलत दिशा में आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed