{"_id":"6afa129925fccd5ec50956ad","slug":"tallital-market-to-be-revamped-at-a-cost-of-one-crore-proposal-sent-to-the-administration-nainital-news-c-238-1-ntl1001-132392-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तल्लीताल बाजार एक करोड़ से संवरेगा, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तल्लीताल बाजार एक करोड़ से संवरेगा, शासन को भेजा प्रस्ताव
Mon, 16 Nov 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल बाजार का जल्द सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए लोनिवि ने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति और बजट मिलने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि तल्लीताल बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, क्षेत्र की सभासद गीता उप्रेती ने लोनिवि और जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन देकर थाने से धर्मशाला मार्ग की मरम्मत की मांग की है। लोनिवि के ईई ने बताया कि थाने से धर्मशाला होते हुए एनएच तक के मार्ग की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।