फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High level survey will be done in landslide affected area

Nainital News: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का होगा उच्च स्तरीय सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
High level survey will be done in landslide affected area

विज्ञापन
नैनीताल। विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को डीएम वंदना से मुलाकात की।
डीएम ने बताया कि चार्टन लाॅज क्षेत्र में हुए भूस्खलन की उच्च तकनीकी संस्थानों आईआईटी, टीएचडीसी, यूकेएलएलएमसी आदि से सर्वे कराने के लिए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से मांग की जा रही है। डीएम ने कहा कि स्थानीय लोगों को भी क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए अवैध निर्माण कार्यों को रोकना चाहिए और जो अवैध निर्माण हुए हैं उन्हें हटाना चाहिए। इस दौरान गोपाल रावत, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, दीपक मेलकानी, बबिता उप्रेती आदि थे।

चार्टन लाॅज क्षेत्र में जियो बैग से दीवार लगाई

नैनीताल। नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन में एक मकान ध्वस्त होने के बाद प्रशासन भूस्खलन रोकने संबंधी कार्य में जुट गया है। भू वैज्ञानिक के सर्वे के बाद लोनिवि की ओर से भूस्खलन क्षेत्र में रोकथाम के लिए जियो बैग की दीवार लगाई जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि भू वैज्ञानिक की ओर से सर्वे के बाद पानी रिसाव को बंद करने व मिट्टी को गिरने से रोकने की बात कही थी। बताया कि क्षेत्र में अन्य मकानों को बचाने के लिए दरारों को तिरपाल से ढक दिया गया है। साथ ही भूस्खलन को रोकने के लिए अस्थायी उपचार के तहत जियो बैग की दीवार लगाई जा रही है। अब तक लगभग 150 बैग दीवार में लगाए गए हैं। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed