फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High court sought answer from Dr. Satyapal Singh

Nainital News: डॉ. सत्यपाल सिंह से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Sun, 18 Jun 2023 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 18 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
High court sought answer from Dr. Satyapal Singh
नैनीताल। हाईकोर्ट ने गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के कुलाधिपति मामले में कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर डॉ. सत्यपाल सिंह को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। प्रो. रूप किशोर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि गुरुकुल कांगड़ी में कुलाधिपति की नियुक्ति आर्य प्रतिनिधि सभा करती है। प्रतिनिधि सभा ने पहली जनवरी 2023 को कुलाधिपति डॉ.सत्यपाल सिंह को हटा दिया था। दस जनवरी को डॉ. सत्यपाल सिंह के बतौर कुलाधिपति काम करने से संबंधित यूजीसी ने पत्र जारी कर दिया जिसे कुलपति डॉ रूप किशेार शास्त्री ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व चीफ जस्टिस वीके बिष्ट को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया था। याचिका में कहा गया कि सात मार्च को यूजीसी ने फिर से डॉ. सत्यपाल सिंह के पक्ष में पत्र जारी किया जिसे दोबारा याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने 15 मार्च को यूजीसी के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। याचिका में कहा गया कि कोर्ट की रोक के बाद भी डॉ. सत्यपाल सिंह ने बतौर कुलाधिपति विवि के दीक्षा समारोह की तैयारी बैठक की अध्यक्षता की। इसी बीच चार मार्च को डॉ सुदर्शन शर्मा को विवि का कुलाधिपति नियुक्त कर दिया गया। कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए डा. सत्यपाल सिंह को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed