{"_id":"c289b4689e4b7bfcefb768412b5afd3f","slug":"high-court-news-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभम हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने रुद्रपुर में हुए शुभम हत्याकांड मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उन्हें जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इस प्रकरण में सरकार को भी जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मृतक के चाचा खटीमा, रुद्रपुर निवासी संजय अग्रवाल और नीलम अग्रवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। नैनीताल बिड़ला स्कूल के 14 वर्षीय छात्र शुभम की हत्या के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर संजय और नीलम अग्रवाल को अभियुक्त बनाया था।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं है। जब तक डीएनए टेस्ट और फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट नहीं आ जाती, और उसमें उनके खिलाफ कोई आधार नहीं मिलता, तब तक उन्हें अभियुक्त नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन