{"_id":"f8e9ad1260cbfc443da2786531c3cdfc","slug":"high-court-news-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी पर प्रतिबंध में सरकार से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी पर प्रतिबंध में सरकार से जवाब-तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने मैगी को प्रतिबंधित किए जाने के मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश करने के को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 15 जून को होगी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मैसर्स नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खाद्य विश्लेषक की मैगी को प्रतिबंधित किए जाने संबंधी इसी 3 जून को जारी रिपोर्ट को चुनौती दी थी। कंपनी का कहना था कि खाद्य विश्लेषक ने रिपोर्ट की कोई प्रतिलिपि मुहैया नहीं कराई है। साथ ही यह भी कहा कि खाद्य विश्लेषक की ओर से दी गई रिपोर्ट को अंतिम नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत अपील का प्रावधान है, लिहाजा मात्र उस रिपोर्ट के आधार पर मैगी को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता कंपनी की ओर से सरकार के इस आदेश को निरस्त करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन