फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   high court hearing on congress rebel mla

उत्तराखंड सियासी संकटः अब कल होगी बागियों की याचिका पर सुनवाई

Mon, 25 Apr 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 25 Apr 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
high court hearing on congress rebel mla
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI

कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले में सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई शाम साढ़े चार बजे पूरी हुई। अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान बागी विधायकों की तरफ से कहा गया कि बागी विधायकों ने पार्टी नहीं छोड़ी। हाईकोर्ट ने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल की पैरवी कर रहे वकील अमित सिब्बल से पूछा कि क्या 18 मार्च को विधानसभा में विनियोग विधेयक पास हुआ था। पूछा गया कि क्या स्पीकर ने फैसला लेते वक्त प्रा‌कृतिक न्याय सिद्घांत का पालन किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने येदुरप्पा केस की राय भी मांगी।
विज्ञापन


उधर, अपना पक्ष रखने हुए बागी विधायकों के वकील सीए सुंदरम ने कहा कि जब 35 विधायक विरोध में ‌थे तो विधानसभा में विधेयक कैसे पारित हुआ। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने दल-बदल की प्रक्रिया पूरी नहीं की। उन्होंने कहा कि स्पीकर का फैसला पूर्वाग्रह से ग्रसित था। अब अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बागी विधायकों (याचिकाकर्ता) का पक्ष हाईकोर्ट सुन रहा है, जिसके बाद फैसला सुनाया जा सकता है। इससे पहले शनिवार को स्पीकर की ओर से पक्ष रखा गया था। न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हो रही है।


बता दें कि बागी विधायक सुबोध उनियाल, शैला रानी रावत, उमेश शर्मा काऊ, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल व प्रदीप बत्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 27 मार्च 2016 को सदस्यता समाप्त करने संबंधी विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed