फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High Court Bar Association elections

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

Thu, 10 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 10 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल पड़े 453 मतों में से 178 मत हासिल कर एसपीएस पवार अध्यक्ष तथा 158 मत प्राप्त कर केके तिवारी सचिव चुने गए। श्री पवार के निकटतम प्रतिद्वंद्वी सैय्यद नदीम मून को 111 वोट मिले।

विज्ञापन


 प्रतिरूप पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगीता भारद्वाज व मोहम्मद अजीम कनिष्ठ उपाध्यक्ष और आदित्य साह कोषाध्यक्ष चुने गए। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ ने रिबन काटकर ईवीएम मशीन से होने वाले चुनाव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष एमसी पंत की अध्यक्षता में हुए चुनाव में एसोसिएशन के 533 मतों में से 453 मतदाताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर 106 मत प्राप्त कर पंकज पुरोहित तीसरे तथा 58 मत प्राप्त कर अंजली भार्गव चौथे स्थान पर रहीं। सचिव केके तिवारी को 158 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी शशिकांत शांडिल्य को 120, पूरन सिंह बिष्ट को 104 और गजेंद्र त्रिपाठी को 66 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रतिरूप पांडे 182 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि मीना बोहरा को 177 और  मनोज कुमार रॉय को 91 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित) पर संगीता भारद्वाज को 259 वोट मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया। इस पद पर गौरा देवी देव को 190 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) में मोहम्मद आजीम 228 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी वीर कुंवर सिंह को 207 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य साह 273 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि प्रेम कौशल को 171 मत मिले। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर ममता जोशी 272, अंजलि नौनियाल 214, भुवनेश जोशी 274, शालिनी दादर 207, निशात इंतजार 250 और सौरभ पांडे को 182 वोट मिले।

सौरभ पांडे को पराजित घोषित कर अन्य पांचों को विजयी घोषित कर दिया गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी महिला आरक्षित पद पर शिवांगी गंगवार 249 मत प्राप्त कर विजयी रहीं व पराजित प्रत्याशी सोनिका खुल्बे को 187 वोट मिले। 

 मुख्य चुनाव अधिकारी एमसी पंत ने बताया उपसचिव प्रशासन पद पर सैय्यद काशिफ जाफरी, उपसचिव प्रेस पर मनोज लखचौरा, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर संदीप अधिकारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य की महिला आरक्षित सीट पर फरीदा सिद्दीकी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के सामान्य पद पर लता नेगी, आरती तिवारी, रमेश चंद्र जोशी व कौशल साह जगाती को पहले ही निर्विरोध घोषित कर दिया गया है।

चुनाव प्रक्रिया में बीसी पांडे, पीएस सोन, दिवाकर चमोली, वीरेंद्र सिंह राठौर, मंगल सिंह चौहान, त्रिलोचन पांडे, दिनेश चौहान, मेनका त्रिपाठी, नारायण दत्त भट्ट, एसके मंडल, डा. दीप जोशी, मोहम्मद आसिफ अली, जेएस विर्क, आईडी पालीवाल, विशाल सिंह मेहरा, दीप जोशी, नरेंद्र बाली, अहरार बेग, निरंजन भट्ट, ललित मिगलानी आदि ने सहयोग दिया।


विजयी प्रत्याशियों को पूर्व बार अध्यक्ष केएस बोरा, सचिव सीएस रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा, डा. महेंद्र सिंह पाल, पुष्पा जोशी, अमित कापडी, बीएन पिंगल, परेश त्रिपाठी, राजेंद्र डोभाल, एनएस कन्याल, अमर शुक्ला, नीतू सिंह आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed