फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   hieves entered the house of Additional Director of Animal Husbandry Department, electricity wire worth lakhs stolen

पशुपालन विभाग के अपर निदेशक के घर में घुसे चोर, लाखों का विद्युत तार चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
hieves entered the house of Additional Director of Animal Husbandry Department, electricity wire worth lakhs stolen
हल्द्वानी। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक के घर में घुसे चोरों ने चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत डा. बीसी कर्नाटक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तल्ली हल्द्वानी स्थित खन्ना फार्म में वह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। वर्तमान में निर्माणाधीन मकान में विद्युत ताल लगाने का काम चल रहा है। आरोप है कि 18 जून की रात उनके मकान में घुसे चोर बिजली के तार काट ले गए। उन्हें दोबारा फिटिंग करवानी पड़ी और उनका चार लाख रुपये का नुकसान भी हुआ है। बताया कि दो माह पहले भी उनके निर्माणाधीन मकान में चोर घुसे थे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चुराकर ले गए थे। पुलिस से शिकायत की गई थी। हालांकि पुलिस ने न पुराने मामले का संज्ञान लिया और न ही चोरों को तलाशने का प्रयास किया। अपर निदेशक की तहरीर पर अब कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed