फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   here is a new team, it will take time to make it to the national, international level.

नई टीम है, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाने में समय लगेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
here is a new team, it will take time to make it to the national, international level.
हल्द्वानी पहुँचे जिला लीग के उद्घाटन समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का स्व?
हल्द्वानी। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर, ऑल राउंडर ज्ञानेंद्र पांडेय का कहना है कि उत्तराखंड में अच्छे खेल मैदान हैं। यहां कई मैच खेले भी जा रहे हैं। नई टीम है इसलिए उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में अभी समय लगेगा। उतर प्रदेश में सात साल तक रणजी टीम के कैप्टन रहे और 117 मैच खेल चुके हल्द्वानी पहुंचे पूर्व क्रिकेटर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम काफी अच्छी है और आगे रही है। अभी वह उत्तराखंड अपेक्स से जुड़े हैं। उन्होंने सीएयू सचिव महिम वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी का एरीना मैदान काफी अच्छा है। इससे पूर्व हल्द्वानी पहुंचने पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और क्रिकेट एरीना मैदान के संचालकों ने उनका स्वागत किया। पूर्व क्रिकेटर बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति में रहते हुए कई खिलाड़ियों को जूनियर टीम इंडिया में जगह दिला चुके हैं।
विज्ञापन

बाएं हाथ से बल्लेबाज और दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज ज्ञानेंद्र 117 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। 1999 में जयपुर में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इससे पहले 1989 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी और 1988-89 में भारत की अंडर-19 टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर भी जा चुके हैं। अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम के चयन में अहम भूमिका भी निभा चुके हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से कहा कि वह सिर्फ मेहनत करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed