फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Herb seized

जड़ी-बूटी बरामद की

Mon, 16 Jan 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 16 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की टीम ने मोहान गेट पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर उसमें हरड़ बहेड़ा की जड़ी-बूटी बरामद की। विभाग ने जड़ी-बूटी जब्त कर चालक से 80 हजार का जुर्माना वसूलकर उसे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के रेंजर भगवत प्रसाद पंत और रेंजर अनिल रावत शनिवार देर रात मोहन गेट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे ट्रक (यूके 04 सीए/3784) को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर वाहन में हरड़-बहेड़ा जड़ी-बूटी लदी मिली। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चालक के पास जड़ी-बूटी के अभिवहन से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके चलते वाहन को रेंज कार्यालय लाया गया। पूछताछ में पता चला की उक्त जड़ी-बूटी को बिना अभिवहन शुल्क जमा किए और बिना अनुमति के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से रामनगर लाया जा रहा था। वाहन चालक ने अपना नाम दीपक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग द्वारा बिना अभिवहन पास के जड़ी-बूटी को लाने के आरोप में भारतीय वन अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जड़ी-बूटी को कब्जे में लेते हुए 80 हजार रुपए जुर्माना वसूलने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया। टीम में बीट अधिकारी प्रमोद पंत भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed