फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hemant will be seen in the film with Akshay.

Nainital News: अक्षय के साथ फिल्म में नजर आएंगे हेमंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hemant will be seen in the film with Akshay.
नैनीताल। कुमाऊंनी पौराणिक गाथाओं और लोक कथाओं को अगर आधुनिक तकनीक के साथ रूपहले पर्दे पर उतारा जाए तो इन्हें वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है। नैनीताल पहुंचे सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहाड़ की कहानियों में भावनाएं, दर्द और संघर्ष है, जरूरत है तो बस इन्हें आधुनिक तरीके से पेश करने की।
विज्ञापन

हेमंत पांडे ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि आज की युवा पीढ़ी वेब सीरीज, सीरियल और इंटरनेशनल सिनेमा देख रही है। ऐसे में कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक गाथाओं को भी उसी स्तर पर ले जाना होगा ताकि बच्चे इन्हें देखने के लिए मजबूर हों। उन्होंने कहा वे पिछले कई वर्षों से कुमाऊंनी लोक संस्कृति को फिल्मों के जरिये पहचान दिलाने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआई) को तराई के बजाय पहाड़ों में स्थापित किया जाना चाहिए। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वह ‘वेलकम-3’ फिल्म में नजर आएंगे जिसमें मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed