{"_id":"588f8e9d4f1c1b8b1de808bd","slug":"hema-for-the-bhagat-joginder-d-memory","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत के लिए हेमा, जोगेंद्र चाहें स्मृति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत के लिए हेमा, जोगेंद्र चाहें स्मृति
निशांत खनी
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी शोरगुल में मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों का सहारा लेगी। फरवरी पहले सप्ताह से स्टार प्रचारकों की सभाएं और रोड शो शुरू हो जाएंगे। कालाढूंगी में गुजरे जमाने की ड्रीम गर्ल एवं सांसद हेमा मालिनी भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत के लिए वोट मांगेंगी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में स्मृति ईरानी ग्लैमर दिखाएंगी। तराई के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा कर मुख्यमंत्री हरीश रावत को ललकारेंगे। भाजपा के संगठनात्मक हल्द्वानी जिले में हल्द्वानी के अलावा लालकुआं, रामनगर और कालाढूंगी विधानसभाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार जोरशोर से शुरू हो चुका है। प्रत्याशी मोदी मंत्र को लेकर जनता दरबार पहुंच रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी अब स्टार प्रचारकों का सहारा लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्टार प्रचारकों के प्रबंधन का दायित्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी को मिला है। केदार जोशी ने हल्द्वानी स्थित भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में अपना सेटअप तैयार कर लिया है। केदार जोशी ही स्टार प्रचारकों और स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच समन्वयक रहेंगे।
केदार जोशी के मुताबिक चारों विधानसभाओं के लिए बतौर स्टार प्रचारक हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, विदेश मंत्री (सेवानिवृत्त) जरनल वीके सिंह, मुख्तार अब्बास नकबी और वित्तमंत्री अरुण जेटली के अलावा उत्तराखंड के पूर्व सीएम बीसी खंडूरी, निशंक पोखरियाल, भगत सिंह कोश्यारी और विजय बहुगुणा मांगे हैं।
स्टार प्रचारकों में हेमा मालिनी का कार्यक्रम जारी हो गया है। हेमा मालिनी 10 फरवरी को कालाढूंगी और सितारगंज में आएंगी और भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी। पांच फरवरी को वित्तमंत्री अरुण जेटली हल्द्वानी में आएंगे और मीडिया से रूबरू होकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। मोदी की जनसभा कई मायनों में अहम होगी। ऊधमसिंह नगर भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ है। इसी जिले की किच्छा सीट से मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर में जनसभा कर हरीश रावत को ललकारने के साथ तराई एवं भाबर के मतदाताओं के बीच अपना मंत्र फूंकेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री के आने का सरकारी प्रोग्राम अभी जारी नहीं हो सका है।