{"_id":"65c39c58ce4422be280e2a0e","slug":"helicopter-will-make-two-trips-a-day-from-haldwani-to-pithoragarh-munsyar-champawat-2024-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चंपावत के एक दिन में दो चक्कर लगाएगा हेलीकॉप्टर, जानें किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चंपावत के एक दिन में दो चक्कर लगाएगा हेलीकॉप्टर, जानें किराया
Wed, 07 Feb 2024 08:42 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:42 PM IST
सार
हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चंपावत के लिए बुधवार को हुआ ट्रायल सफल रहा। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद ये सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
haldwani
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चंपावत के लिए बुधवार को हुआ ट्रायल सफल रहा। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद ये सेवा शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर एक दिन में इन स्थानों के दो चक्कर लगाएगा।
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार दूरस्थ मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत हैली सेवा शुरू होगी। बुधवार को गौलापार स्थित हैलीपेड से इसका ट्रायल किया गया। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम ने ट्रायल किया। डीजीसीए की टीम स्वीकृति देगी। इसके बाद सात सीटर हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दो चक्कर लगाएगा।
ये पढ़ें- मनचलों की दहशत: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीटा, आठवीं में पढ़ती है छात्रा; अपहरण की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
ये पढ़ें- मनचलों की दहशत: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीटा, आठवीं में पढ़ती है छात्रा; अपहरण की दी धमकी
विज्ञापन
Trending Videos
एसडीएम वर्मा ने बताया कि चंपावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये, पिथौरागढ के लिए 3000 और मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार किराए में सब्सिडी दी जा रही है। इस दौरान डीजीसीए, यूकाडा, हेरिटेज एविएशन की टीम के साथ तहसीलदार सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।