{"_id":"6a8cb43f217a16c6b901957e","slug":"heavy-rain-today-and-light-to-moderate-rain-for-the-next-two-days-haldwani-news-c-337-1-shld1032-136074-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज तेज और अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज तेज और अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश
Tue, 25 Aug 2026 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से मंगलवार को नैनीताल, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और ऊधमसिंह नगर में बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इधर सोमवार को दिन में धूप खिली और दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.2, न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन