फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heavy rain brought smiles on the faces of farmers

Nainital News: झमाझम बारिश लाई किसानों के चेहरों पर मुस्कान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought smiles on the faces of farmers
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। जनवरी में दो बार बारिश होने से किसानों के चेहरों पर रौनक है। मंगलवार को भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, मुक्तेश्वर, धानाचूली, बेतालघाट, गरमपानी, पतलोट क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से किसानों के खेतों में लगी गेहूं, जौ, सरसों, आलू, मटर की फसलों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

बारिश होने से किसानों को फसलों का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। किसानों को उम्मीद है कि बुधवार को मुक्तेश्वर, रामगढ़, नथुवाखान, हरतोला और धानाचूली क्षेत्र में दोबारा बर्फबारी होगी। किसान राजेंद्र सिंह, पंकज बिष्ट, विनोद पांडे ने कहा कि मंगलवार को किसानों को एक बार फिर से बारिश होने के बाद बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि खेतों को नमी मिलने से उत्पादन अच्छा होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों का जलस्तर भी बढ़ेगा। मंगलवार को हुई बारिश से पहाड़ों में ठंड में इजाफा होने से लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा ने बताया कि बुधवार को बर्फबारी होने की उम्मीद है। बर्फबारी से सेब के उत्पादन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed