{"_id":"5fa5b0e68ebc3e9bfc4f7ba6","slug":"hearing-on-a-petition-challenging-the-election-of-the-chairman-of-kelakheda-on-17-nainital-news-hld4032685148","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलाखेड़ा के चेयरमैन के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलाखेड़ा के चेयरमैन के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 17 को
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले की नगर पंचायत केलाखेड़ा के चेयरमैन के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर अलगी सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तिथि नियत की है।
न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हामिद अली ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि दिसंबर 2018 में निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के प्रत्याशी अकरम खान ने निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली (याचिकाकर्ता) के निर्वाचन को जिला अदालत में चुनौती दी थी। इसमें कहा गया था कि चेयरमैन हामिद अली ने चुनाव के दौरान बच्चों से संबंधित जानकारी छिपाई।
दस्तावेजों में भी हेरफेर की। इसलिए हामिद अली को पद से हटाकर अकरम खान को निर्वाचित किया जाए। निचली अदालत से नोटिस आने के बाद हामिद अली ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले को चुनौती दी और कहा कि खुद को निर्वाचित करने का अकरम खान कोई भी अधिकार नहीं है। नियम तो यह है कि चुनाव को निरस्त किया जा सकता है। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तिथि नियत की।