फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hearing continues in the case of corona investigation fraud in Kumbh Mela

कुंभ मेले में कोरोना जांच फर्जीवाड़े के मामले में सुनवाई जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 03:32 AM IST
विज्ञापन
Hearing continues in the case of corona investigation fraud in Kumbh Mela
नैनीताल। हाईकोर्ट ने कुंभ मेले में कोरोना जांच फर्जीवाड़े में लिप्त मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के सर्विस पार्टनर शरत पंत व मलिका पंत की याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखी है। 22 सितंबर यानी आज भी मामले की सुनवाई होगी। सरकार इस प्रकरण पर कोर्ट में जवाब पेश नहीं कर पाई। सरकार ने बुधवार तक का समय मांगा है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार शरत पंत और मलिका पंत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही धारा 467 को हटाने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने कोई टेस्ट किए ही नहीं तो उन्हें आरोपी बनाना ठीक नहीं है। याचिका में कहा गया कि वे मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेस में एक सर्विस प्रोवाइडर हैं। परीक्षण और डाटा प्रविष्टि के दौरान मैक्स कॉरपोरेट का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। परीक्षण और डाटा प्रविष्टि का सारा काम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में किया गया था। इन अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षण स्टालों के कार्य को मंजूरी दी गई। अगर कोई गलत कार्य कर रहा था तो तब अधिकारी चुप क्यों रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed