फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health department team inspected hospitals and medical stores in nainital

Nainital: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों-मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया, मिलीं गड़बड़ियां; एक कैंटीन को कराया बंद

Thu, 06 Mar 2025 10:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

नैनीताल जिले भर में स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग की टीमों ने अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। अनियमितताएं मिलने पर दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति करते हुए उन्हें बंद करा दिया गया।

विज्ञापन
Health department team inspected hospitals and medical stores in nainital
निजी अस्पताल का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग की टीमों ने बुधवार को नैनीताल जिले में अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। अनियमितताएं मिलने पर दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति करते हुए उन्हें बंद करा दिया गया। वहीं एक अस्पताल की कैंटीन मानक के अनुरूप चलती न मिलने पर उसे बंद करने के निर्देश दिए गए। मेडिकल स्टोरों पर लापरवाही से दवाओं की बिक्री किए जाने की नैनीताल के एक अफसर की शिकायत पर ये छापे मारे जाने की चर्चा है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एचसी पंत के निर्देश पर बुधवार को टीमों ने विवेकानंद अस्पताल, रेडियंट और नीलकंठ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि विवेकानंद अस्पताल में एक कैंटीन बगैर मानकों और बिना किसी प्रपत्र के संचालित की जा रही थी। टीम ने तत्काल प्रभाव से कैंटीन को बंद कराया। वहीं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने अस्पतालों में 24 घंटे संचालित होने वाली फार्मेसी पर अतिरिक्त फार्मासिस्ट तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्रजवासी फार्मा और न्यू लाइफ मेडिकोज प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलने पर उनके लाइसेंस निलंबन करने की संस्तुति करते हुए उन्हें बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


टीम ने राठौर मेडिकल स्टोर और रावत मेडिकल स्टोर में दवाओं का उचित भंडारण करने की व्यवस्था बनाने को कहा। साथ ही दोनों प्रतिष्ठानों से एंटीबायोटिक और माउथ गार्गल श्रेणी की दवाओं के तीन नमूने भी लिए। निरीक्षण दल में एसीएमओ डॉ. रजत भट्ट, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल लसपाल, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed