फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health department on alert mode in view of snowfall in Kumaon

Nainital News: कुमाऊं में बर्फबारी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Sat, 31 Jan 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Health department on alert mode in view of snowfall in Kumaon
नैनीताल। कुमाऊं के पहाड़ी जिलों के कई क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड और दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं ने मंडल के सभी सीएमओ को बर्फबारी वाले क्षेत्रों के अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं जुटाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह में बारिश और बर्फबारी हो सकती है जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों के बीमार होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. कमलेश पांडे ने नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत के सीएमओ को बर्फबारी वाले दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़े अस्पतालों में दवाओं समेत अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. पांडे ने बताया कि बर्फबारी के बाद वह अल्मोड़ा जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल रानीखेत, चौखुटिया, सीएचसी द्वाराहाट का निरीक्षण कर चुके हैं। पहाड़ी जिलों के सीएमओ को सभी जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में दवाओं की व्यवस्थाएं करने और डॉक्टरों की ड्यूटी व तैनाती पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने नजदीकी अस्पतालों में ही बीमारों को बेहतर उपचार व दवा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed