{"_id":"6a4c084dcf50d5e48f0df9e2","slug":"harshvardhan-lohitaksh-srishti-wrote-the-best-story-nainital-news-c-418-1-hd51001-8187-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हर्षवर्धन, लोहिताक्ष, सृष्टि ने लिखी सबसे अच्छी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हर्षवर्धन, लोहिताक्ष, सृष्टि ने लिखी सबसे अच्छी कहानी
Tue, 07 Jul 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
कोटाबाग। अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड (लोक साहित्य आयाम) एवं संकल्प यूथ फाउंडेशन (घोड़ा लाइब्रेरी) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गिनती में सामुदायिक बाल चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नितिन बोरा ने लाइब्रेरी व पुस्तकों की महत्ता पर बल दिया। संयोजक शुभम बधानी ने बताया कि चौपाल का उद्देश्य बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करना है। कहानी लेखन प्रतियोगिता में हर्षवर्धन प्रथम, लोहिताक्ष द्वितीय व सृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। 7 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता ने की। इस अवसर पर सौरभ पांडेय, मोहन पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन