{"_id":"60453a4b8ebc3e5924446fe2","slug":"harish-joshi-becomes-provincial-president-and-manoj-arora-provincial-secretary-haldwani-news-hld417401758","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश जोशी प्रांतीय अध्यक्ष और मनोज अरोरा प्रांतीय महासचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश जोशी प्रांतीय अध्यक्ष और मनोज अरोरा प्रांतीय महासचिव बने
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत विकास परिषद उत्तराखंड के पूर्व प्रांत के प्रांतीय परिषद की बैठक रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इस दौरान सत्र 2021-2022 के लिए चुनाव में हरीश जोशी (खटीमा शाखा) प्रांतीय अध्यक्ष, मनोज अरोड़ा (रुद्रपुर शाखा) महासचिव और आरके गुप्ता (हल्द्वानी शाखा) प्रांतीय सचिव चुने गए। यह चुनाव राष्ट्रीय मंत्री डॉ. नितिन दालभ के निर्देशन में हुआ।
बैठक में 19 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी शाखा के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोविड काल में राशन, भोजन, मास्क वितरण समेत अन्य सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान संपन्न हुई एकल गीत प्रतियोगिता के प्रांतीय स्तर के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा ने सभी शाखाओं के कार्यों की सराहना करने के साथ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. नितिन दालभ, क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र अरोड़ा, अजय अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष हरीश जोशी, प्रांतीय महासचिव नरेश कंसल, हल्द्वानी शाखा के संरक्षक एवं पूर्व रीजनल सचिव भगवान सहाय तथा शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया। यहां प्रांतीय उपाध्यक्ष पाला मेहता, संजय राधू, काठगोदाम शाखा अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर, सचिव दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद थे।