फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snow fell on the high peaks of Munsiyari and Dharchula

मुनस्यारी, धारचूला की ऊँची चोटियों में बर्फ गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Snow fell on the high peaks of Munsiyari and Dharchula
आग सेकंती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी, धारचूला की ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से समूचा जिला ठंड शुरू हो गई। ठंड से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 8.6 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार पंचाचूली, नागनीधूरा, मिलम, हंसलिंग समेत तमाम ऊंची चोटियों में बुधवार रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे से मुनस्यारी के पास खलियाटॉप, बलांती, बेटुलीधार, कालामुनी में भी बर्फ गिरनी शुरू हो गई। दोपहर में बलांती से बेटुलीधार जाने वाली सड़क पर बर्फ पट गई।
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही में दिक्कत पैदा हो गई। इन इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने मुनस्यारी बाजार में अलाव की व्यवस्था की है। उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने बर्फबारी को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार गुंजी, कुटी, कालापानी, गर्ब्यांग, छियालेख में जमकर बर्फ गिरी है। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने बताया है कि इन इलाकों में 2 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। जिला मुख्यालय के साथ ही धारचूला में हल्की बारिश हुई। नाचनी में बुधवार की देर रात से रुक-रुक हल्की बूंदाबांदी हुई। मध्य रात्रि से सुबह दस बजे तक बिजली भी गुल रही।

गुंजी के आईटीबीपी कैंप में बर्फ हटाते जवान।

गुंजी के आईटीबीपी कैंप में बर्फ हटाते जवान।- फोटो : PITHORAGARH

मुनस्यारी के बेंटुलीधार में गिरी बर्फ।

मुनस्यारी के बेंटुलीधार में गिरी बर्फ।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed