फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Halt the operation of private buses

प्राइवेट बसों का संचालन ठप

Wed, 21 Dec 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर। Updated Wed, 21 Dec 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Halt the operation of private buses
प्राइवेट बसों का संचालन ठप - फोटो : अमर उजाला
छोटे वाहन चालकों की डग्गामारी के विरोध में प्राइवेट बस संचालकों ने बसों का संचालन ठप कर दिया है। बस संचालकों की हड़ताल से रामनगर से पहाड़ और मैदानी रूटों को जाने वाले यात्री परेशान रहे। बस संचालकों का आरोप है कि परिवहन निगम से अनुमति की आड़ में छोटे वाहन चालक मार्गों पर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने डग्गामारी पर रोक लगाने की मांग की है। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। हड़ताल में गढ़वाल मोटर यूजर्स, गढ़वाल मोटर ऑनर्स, कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन सहित रामनगर क्षेत्र की सात यूनियन शामिल हैं। आंदोलन के लिए उन्होंने संयुक्त संघर्ष समिति गठित की है।    
विज्ञापन


प्राइवेट संस्थाओं द्वारा पर्वतीय रूटों समेत हल्द्वानी, काशीपुर, नैनीताल मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद होने से मंगलवार को यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल मोटर यूजर्स कोऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी बीरोंखाल के अध्यक्ष अरविंद गुसांई ने बताया कि पर्वतीय रूटों पर परिवहन निगम द्वारा अवैध रूप से मैक्सी कैब वाहनों को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है क्योंकि ठेका वाहन परमिट के टैक्सी, टेंपो, जीप, बोलेरो, टाटा सूमो आदि व्यक्तिगत वाहन स्टेट कैरीज परमिट के वाहनों की तरह संचालित हो रहे हैं।

इन डग्गामार वाहनों के संचालन से सभी परिवहन संस्थाओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी उत्तराखंड परिवहन निगम, आरटीओ, प्रशासन सभी खामोश हैं। इससे सभी संस्थाओं में आक्रोश है।


उन्होंने कहा कि डग्गामार वाहनों का संचालन रुकने तक उनकी हड़ताल, चक्काजाम जारी रहेगा। जनता को हो रही परेशानी के लिए निगम, राज्य सरकार जिम्मेदार है।
्र
इस दौरान गढ़वाल मोटर यूजर्स के सचिव धीरेंद्र सिंह गुसांई, विक्रम पटवाल, जितेश रावत, गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन के गणेश पंत, सुनील कुमार भट्ट, जयबल्लभ वैला, रणजीत कड़ाकोटी, कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन से मनोज कठायत, इंद्र नेगी, तारा लोहनी, कुमाऊं आदर्श सहकारी यातायात समिति से नारायण सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, रामनगर-हल्द्वानी यूनियन से अनिल शर्मा, रामनगर-काशीपुर-नैनीताल यूनियन से अब्दुल रहमान, शम्सी अहमद, रामनगर-काशीपुर-मुरादाबाद यूनियन के मो. गुफरान, अनवर मलिक, तसलीम पहलवान, रविंद्र सिंह, गणेश रावत आदि थे। वहीं रामनगर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नवीन सुनेजा ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed