{"_id":"627ab023b174521f655ceefe","slug":"half-created-havoc-again-kaladungi-news-hld462203076","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी ने फिर मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी ने फिर मचाई तबाही
विज्ञापन
आधी से उड़ा टीन सेट
- फोटो : KALADUNGI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी। सोमवार रात को आई तेज आंधी ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसी का कच्चा घर टूट गया तो कहीं फलदार पेड़ उखड़ गए। कई जगह पेड़ वाहनों पर भी गिर गए। कई जगह बिजली के तार टूट गए। मंगलवार देर शाम तक कालाढूंगी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इन दिनों आम, लीची की फसल का समय है। आंधी से फलदार पेड़ टूट जाने से बाग मालिकों सहित ठेकेदारों को भी नुकसान हुआ है। कालाढूंगी बंदोबस्ती के कुलदीप बनोला, जगदीश बनोला, देवीपुरा के प्रीतम सिंह चौहान, तारा सिंह जलाल, छोटी हल्द्वानी के धन सिंह बिष्ट, दीपक शर्मा, वार्ड नंबर दो के हीरा सिंह मंगोलिया, बिशन सिंह, कालाढूंगी के ठेकेदार वकील अहमद, हरिपुरा के शिव सिंह जलाल, मंगोलिया धड़ा के कैलाश मेहरा, हुड़कियाचौड़ के गणेश जोशी को नुकसान हुआ है। नीमा पालीवाल का टीन शेड उड़ गया जिससे घर में रखा सामान भीग गया। चिंतपुर निवासी रमेश चंद्र पांडे, प्रतापपुर चकलुवा के नारायण सिंह कन्याल के कई लीची के पेड़ टूट जाने व उखड़ जाने से भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के प्रमुख बगीचा ठेकेदारों में हाजी इमामुद्दीन, ताहिर हुसैन, हाजी यामीन, मो, असलम, हाजी निजामुद्दीन आदि ने बताया इस बार पहले से ही लीची की फल कम थी। दो बार आई तेज आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ है। इधर, थाना कालाढूंगी गेट पर पेड़ गिर जाने से बोर्ड व बिजली पोल टूट गया। गोस्वामी विद्या मंदिर के निकट पूरन नाथ गोस्वामी की दुकान पर पेड़ गिरने से टिन शेड और भट्टी टूट जाने से मकान को भी नुकसान हुआ है। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इधर, तहसीलदार प्रियंका रानी ने बताया क्षेत्र में आंधी से हुए नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
बॉक्स।
पुलिस, बिजली विभाग रहे सक्रिय
कालाढूंगी। तेज अंधड़ के कारण मुख्य हाइवे में कई पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित रहा। कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद रास्ते से पेड़ों को हटवाकर देर रात तक यातायात सुचारु कराया। बिजली विभाग के कर्मचारी देर शाम तक बिजली बहाल करने की कोशिश में लगे रहे। (संवाद)
विज्ञापन
बॉक्स।
पुलिस, बिजली विभाग रहे सक्रिय
कालाढूंगी। तेज अंधड़ के कारण मुख्य हाइवे में कई पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित रहा। कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद रास्ते से पेड़ों को हटवाकर देर रात तक यातायात सुचारु कराया। बिजली विभाग के कर्मचारी देर शाम तक बिजली बहाल करने की कोशिश में लगे रहे। (संवाद)
विज्ञापन