फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani was the winner in Kabaddi boys and girls category

Nainital News: कबड्डी बालक-बालिका वर्ग में हल्द्वानी रहा विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Haldwani was the winner in Kabaddi boys and girls category
हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में बॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भिड़ते हल्?
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन जनपद के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अंडर -21 एथलेक्टिस, कबड्डी, भाला फेंक, वॉलीबाल और ऊंची कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। अंडर-21 कबड्डी में बालक और बालिका वर्ग में हल्द्वानी विजेता और कोटाबाग उपविजेता रहा। वॉलीबाल बालक वर्ग में हल्द्वानी विजेता और रामनगर उपविजेता, बालिका वर्ग में कोटाबाग विजेता और हल्द्वानी उपविजेता रहे।
विज्ञापन

अंडर -21 एथलेटिक्स में 100 मी. बालक वर्ग की दौड़ में रामनगर के समरजीत, बालिका वर्ग में हल्द्वानी की संध्या प्रथम रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हल्द्वानी के दीपक, बालिका वर्ग में रामनगर की निशा, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हल्द्वानी के सुयोग जोशी, बालिका वर्ग में धारी की पूजा प्रथम स्थान पर रहीं। भाला फेंक बालक वर्ग में रामनगर के जगदीश, बालिका वर्ग में रामनगर की पायल, ऊंची कूद बालक वर्ग में रामनगर के बबलू, बालिका वर्ग में भीमताल की चांदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed