फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence Today: Bihar youth dies in Haldwani violence

Haldwani Riots : नौकरी की तलाश में बिहार से हल्द्वानी पहुंचा था युवक, सिर में तीन गोली लगने से मौत; जांच शुरू

Sun, 11 Feb 2024 07:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 11 Feb 2024 07:26 PM IST
सार

Haldwani Violence: काम की तलाश में बिहार से हल्द्वानी आए युवक की आठ फरवरी की रात उपद्रव के दौरान गोली लगकर मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। प्रकाश रोजगार की तलाश में ही उत्तराखंड आया था। 

विज्ञापन
Haldwani Violence Today: Bihar youth dies in Haldwani violence
Haldwani Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में काम की तलाश में आए बिहार के युवक की आठ फरवरी की रात उपद्रव के दौरान गोली लगकर मौत हो गई थी। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। प्रकाश रोजगार की तलाश में ही उत्तराखंड आया था। उपद्रव का शिकार बने प्रकाश के सिर में तीन गोली लगी थीं। फिलहाल वह गोलियां उपद्रवियों की थीं या पुलिस की, यह सवाल जांच का विषय है।

नौ फरवरी की सुबह गौला पुल के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस शिनाख्त के बाद प्रकाश नाम युवक के परिवार के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। युवक की जेब से कुछ दस्तावेज और मंगलसूत्र आदि चीजें मिली थीं। रविवार को प्रकाश के परिजन हल्द्वानी पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

शव लेने पहुंचे प्रकाश के बहनोई अंकित कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाश कुमार सिंह (24) बिहार के भोजपुर आरा जिला स्थित छीनेगांव का रहने वाला था। उसके पिता सामदेव सिंह और मां इंदू देवी दूसरे की खेती बटाई पर कर घर चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: उपद्रवियों पर जैसे था खून सवार, तस्वीरों में सामने आया हल्द्वानी हिंसा का खौफनाक मंजर

ग्रेजुएट था प्रकाश
प्रकाश स्नातक था और रोजगार की तलाश में पहली बार आठ फरवरी को उत्तराखंड पहुंचा था। हल्द्वानी पहुंचने के बाद से उसकी परिवार वालों कोई बातचीत नहीं हुई थी। 10 फरवरी की दोपहर प्रकाश के बहनोई ने कॉल की तो फोन मेडिकल चौकी पुलिस के सिपाही ने उठाया और मौत की खबर दी। अंकित ने बताया कि प्रकाश परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी पांच बहनें हैं और छोटा भाई भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed