फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Video of teenager sexually assaulted and uploaded on internet in haldwani

हल्द्वानी: पड़ोसी किशोर का यौन शोषण कर बनाई अश्लील वीडियो, इंटरनेट पर किया अपलोड; प्राथमिकी दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 06:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 26 Oct 2026 06:51 PM IST
सार

हल्द्वानी में एक किशोर का यौन शोषण कर उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया। आरोपी पड़ोसी किशोर है और खुद भी नाबालिग बताया जा रहा है। साइबर टिपलाइन पर शिकायत मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Video of teenager sexually assaulted and uploaded on internet in haldwani
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

 

विज्ञापन

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में किशोर से यौन-शोषण के बाद उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने ही पड़ोसी किशोर को शिकार बनाया। साइबर टिपलाइन पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है, पुलिस ने 26 अक्तूबर को पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि साइबर टिपलाइन पर मिली शिकायतों में जांच शुरू की गई थी। पता चला कि क्षेत्र के ही रहने वाले एक किशोर ने इंटरनेट से पहले अश्लील सामग्री डाउनलोड की। इसके बाद पड़ोसी किशोर से यौन-शोषण कर वीडियो रिकॉर्ड की। उस वीडियो को अपलोड भी कर दिया। आरोपी को चिह्नित करने के बाद जब आरोपी के घर की तलाशी ली गई तब वहां से पुलिस ने दो मोबाइल, एक टैबलेट, एक लैपटॉप और एक खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किया। मोबाइलों में बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के साथ अश्लील सामग्री और डाउनलोड हिस्ट्री भी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी घर पर अधिक से अधिक समय अकेले बिताता था और परिवार वालों की बिना जानकारी के इंटरनेट का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों की काउंसलिंग कराई है।

विज्ञापन

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच काठगोदाम कोतवाल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को सौंपी गई है। बरामद हुए उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी अभिभावकों से अपील है कि बच्चों के मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर रखें। उन्हें जागरूक करने के साथ भरोसे और संवाद का माहौल भी बनाकर रखें। -डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed