PHOTOS: उपद्रवियों पर जैसे था खून सवार, तस्वीरों में सामने आया हल्द्वानी हिंसा का खौफनाक मंजर
बनभूलपुरा में बीते बृहस्पतिवार की शाम से रात के अंधेरे तक पथराव, आगजनी और गोलीबारी ने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया है। शुक्रवार की सुबह उजाले में इलाके का खौफनाक मंजर सामने आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है।
बृहस्पतिवार की घटना ने बनभूलपुरा पर एक बड़ा कलंक लगा दिया। शायद इसका अंदाजा उन्होंने खुद भी नहीं लगाया होगा कि उनकी यह गलती कितनी भारी पड़ जाएगी। युवाओं को बुजुर्ग रोकते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनीं।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त को 15 दिनों के भीतर घटना की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
हल्द्वानी में अवैध मदरसे को हटाने के विरोध में हुए उपद्रव के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दो दिन से लोग कर्फ्यू के कारण घरों में कैद थे। आज हल्द्वानी के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी रहेगा।