फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence: Police took Abdul Malik into remand for four days

Haldwani: हल्द्वानी हिंसा के आरोपी मलिक की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने अब्दुल को चार दिन की रिमांड में लिया

Mon, 26 Feb 2024 08:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Feb 2024 08:46 PM IST
सार

Haldwani Today News: हल्द्वानी हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक को पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से चार दिन की रिमांड में लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही रिमांड दी। 

विज्ञापन
Haldwani Violence: Police took Abdul Malik into remand for four days
मोस्टवांटेड अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक को कोर्ट से चार दिन की रिमांड में लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही रिमांड दी। पुलिस ये रिमांड पूरी होने के बाद दोबारा अब्दुल मलिक को रिमांड में लेगी।

विज्ञापन


बनभूलपुरा उपद्रव का अब्दुल मलिक मास्टर माइंड है। उसके खिलाफ यूएपीए सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने शनिवार को अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस कोर्ट पहुंची। पुलिस ने अब्दुल मलिक को पूछताछ के लिए कोर्ट से अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने पुलिस को चार दिन की रिमांड दी।
विज्ञापन


ये पढ़ें-  ऑनर किलिंग का खुलासा: बेटी के प्यार से खफा मां- बाप, गला दबाकर की थी हत्या; सबूत मिटाने के लिए किया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब पुलिस अब्दुल मलिक को नैनीताल जेल से लाएगी और उससे पूछताछ करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अब्दुल मलिक को उसके दिल्ली और अन्य ठिकाने भी पूछताछ के लिए साथ ले जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस मलिक से उपद्रव से पहले और उपद्रव के बाद अब्दुल मलिक कहां-कहां गया था इसकी जानकारी भी लेगी। अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद और साफिया के बारे में भी पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा सहायक नगर आयुक्त की ओर से दर्ज झूठा शपथ पत्र देने के मामले में भी पूछताछ कर सकती है। इन चार दिनों में अगर पूछताछ अधूरी रही तो पुलिस दोबारा अब्दुल मलिक की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

अब्दुल मलिक को पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने अब्दुल मलिक से पूछताछ के लिए पुलिस को चार दिन की रिमांड दी है।
-प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed