फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence Police conducted a search operation for two and a half hours, more than 90 detained

Haldwani Violence: छतों पर ईंट-पत्थरों का जखीरा... घर में निगम के हेलमेट-पुलिस की लाइफ जैकेट; ये चीजें भी मिली

Sun, 11 Feb 2024 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Feb 2024 09:43 AM IST
सार

हिंसाग्रस्त इलाके में पुलिस ने ढाई घंटे सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 90 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। महिला उपद्रवियों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। पुलिस ने घर के अंदर घुसकर असलहे खंगाले।

विज्ञापन
Haldwani Violence Police conducted a search operation for two and a half hours, more than 90 detained
Haldwani Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, पैरामिलिट्री फोर्स ने मलिक के बगीचे और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं सहित 90 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घर में घुसकर असलहों की भी जांच की है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने पूरा होमवर्क किया। इसके बाद लोगों को चिह्नित कर मजिस्ट्रेट भारी फोर्स के साथ करीब तीन बजे बनभूलपुरा थाने पहुंचे। यहां पैदल और 19 वाहनों की मदद से मलिक का बगीचा पहुंचा। यहां टीम छह दलों में बंट गई। टीम ने एक-एक कर घरों की तलाशी शुरू की। 
विज्ञापन


आसपास के घरों से पुलिस ने 90 से अधिक महिला, पुरूष और युवाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घरों का प्रत्येक कमरे की छानबीन की। छानबीन करने के दौरान कुछ असलहे भी कब्जे में लिए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर खंगालने में मिले निगम के हेलमेट, पुलिस की लाइफ जैकेट
घर की जांच करने के दौरान पुलिस को घरों से नगर निगम के हेलमेट, पुलिस की लाइफ जैकेट, डंडे आदि मिले हैं। पुलिस इन्हें भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। साथ ही पूछा गया है कि आखिर कैसे उनके पास ये चीजें मिली हैं।

कुछ घरों में पत्थर भी मिले
पुलिस ने मलिक के बगीचे के आसपास करीब 200 घरों की जांच की। जांच में पुलिस को टीम में कट्टो में रखे पत्थर भी मिले। कई जगह तो बाथरूम में बाल्टी के अंदर पत्थर मिले। एक जगह गेहूं रखने वाले ड्रम में पत्थर भरे थे। सूत्रों के अनुसार गेहूं का ड्रम खुला था। जब इसपर डंडा मारा गया तो नीचे से पत्थर गिरने लगे।

 

निगम ने अपने वाहनों की फोटोग्राफी की
फोर्स के साथ नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने अपने जले हुए वाहनों की फोटो खींची। साथ ही इन्हें कैसे यहां से हटाया जाए। इसकी रणनीति बनाई गई। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि क्रेन की मदद से इन्हें हटाया जाएगा।


 

पुलिस पर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप
मलिक के बगीचे और उसके आसपास के लोगों ने पुलिस पर मारपीट, घरों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। उन्हें भी घर से बाहर निकालकर पीटा गया। घर में घुसकर टीवी, फ्रिज सहित कई सामान को भी तोड़ा गया। हालांकि मजिस्ट्रेट ने इस बात को झूठ बताया है।

छतों पर मिला था ईंट-पत्थरों का जखीरा, केस दर्ज
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने दो मकान मालिकों के खिलाफ बलवा करवाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है। दोनों के घरों की छतों पर ड्रोन से निगरानी के दौरान ईंट-पत्थरों का जखीरा मिला। इंस्पेक्टर के निर्देश के बावजूद उसे हटाया नहीं गया। शुक्रवार को जिलेभर की पुलिस हाई अलर्ट पर थी। रुद्रपुर में संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी भी की गई थी। इस दौरान सीरगोटिया में दो घरों की छतों पर ईंट-पत्थरों के ढेर के साथ 10 से 15 लोग एकत्र मिले थे। 
 

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने दोनों घरों के मकानमालिकों बुद्धन खां और शाहनवाज उर्फ सोनू को नोटिस थमाया। दोनों को तीन घंटे में ईंट-पत्थर हटाने के निर्देश दिए थे। पुलिस के अनुसार, एसआई नवीन बुधानी ने टीम के साथ दोबारा घरों की छत की जांच पड़ताल की तो वहां से ईंट-पत्थर नहीं हटाए गए थे। मकान स्वामियों ने लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन किया। बताया कि ईंट- पत्थर नहीं हटाए जाने से लग रहा है कि वह घर पर लोगों को एकत्र कर बलवा कराने की कोशिश कर रहे हैं। एसआई नवीन बुधानी की तहरीर पर पुलिस ने शाहनवाज उर्फ शानू और बुद्धन खां के खिलाफ धारा 153, 188, 14 511 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।

 

महिलाओं ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
पुलिस ने शनिवार को बनभूलपुरा में सर्च अभियान चलाकर उपद्रव करने वालों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ शुरू की थी। इसी दौरान नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती पांच घायलों ने पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बनभूलपुरा निवासी रिजवाना ने बताया कि शनिवार दोपहर अचानक उनके घर पर महिला फोर्स पहुंची। इसके बाद उनके साथ बेटी साहिना और समरीन से मारपीट की गई। साहिना और उसकी छोटी बहन के हाथ में फैक्चर आया है। बनभूलपुरा मलिक का बगीचा के पास गली में रहने वाली शहाना ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कराएंगे।

 

बनभूलपुरा उपद्रव मामले में पुलिस के पास पहुंची चौथी तहरीर
बनभूलपुरा उपद्रव मामले में पुलिस के पास चौथी तहरीर पहुंची है। नगर निगम के वाहन चालक की ओर से चौथी तहरीर दी गई है। वाहन चालक संजू कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मालिक का बगीचा से अतिक्रमण तोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तब कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उनसे मारपीट की। साथ ही रुपये व मोबाइल छीनकर ले गए। आरोपियों ने सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed