फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani violence: A family saved policemen during Haldwani violence

हल्द्वानी हिंसा: भले हमारी जान चली जाएगी...किसी भी हाल में आप लोगों को बचाएंगे, एक परिवार बना ढाल; आपबीती

Tue, 13 Feb 2024 03:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 Feb 2024 03:32 PM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा में कई कर्मचारी फंस गए थे। इसमें कई कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। ऐसे में कर्मचारियों ने एक परिवार से मदद मांगी और इसके बाद परिवार ने उन्हें घर में सुरक्षित किया। सुनिए पुलिसकर्मियों की आपबीती...

विज्ञापन
Haldwani violence: A family saved policemen during Haldwani violence
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ फरवरी को बनभूलपुरा में उपद्रव के दौरान कई कर्मचारी फंस गए थे। इसमें कई कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। ऐसे चार कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक परिवार ढाल बना और घंटों तक अपने घर में सुरक्षित रखा।

विज्ञापन

मलिक के बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई को शुरू करने की योजना बनी थी। उसमें अन्य विभागों के साथ राजस्व कर्मी भी पहुंचे थे। इसमें राजस्व उप निरीक्षक(लेखपाल) सुनीता लोहनी भी शामिल थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने के कुछ दूर बाद उपद्रव शुरू हो गया। इसके बाद टीम उपद्रव वाले स्थल से हटने लगी। हम घटनास्थल से कुछ दूरी पर पहुंचे, उस वक्त हर तरफ पथराव और आगजनी हो रही थी। आगे जाने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हमारे साथ दो राजस्व और पुलिस कर्मी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- बनभूलपुरा के बच्चों की पीड़ा: आग लगाई उपद्रवियों ने, भुगत रहे मासूम...स्कूल के बजाय घरों में हैं कैद

ऐसे में हमने एक परिवार से मदद मांगने का फैसला किया। उनके घर पर दस्तक दी। सुरक्षा की गुहार लगाई, इसके बाद परिवार ने हम लोगों को अपने घर में सुरक्षित किया। उन्होंने सुरक्षा का भरोसा देने के साथ कहा कि भले हमारी जान चली जाएगी... लेकिन भी किसी भी हाल में हम आप लोगों को बचाएंगे। उन्होंने हमारी काफी मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed