फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's property dealer's body found in Ramnagar

रामनगर में मिला हल्द्वानी के प्रॉपर्टी डीलर का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's property dealer's body found in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। नौ फरवरी से लापता हल्द्वानी के प्रॉपर्टी डीलर का शव शुक्रवार को रामनगर के भंडारपानी के समीप जंगल में मिला। शव मिलने की सूचना पर पिता सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मौके से कीटनाशक की बोतल मिलने से आशंका जताई जा रही है कि प्रॉपर्टी डीलर ने खुदकुशी की होगी लेकिन युवक के पिता का कहना है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता। ऐसे में उनकी मांग पर हल्द्वानी से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन

पनियाली कठघरिया निवासी प्रॉपर्टी डीलर नवल सिंह बिष्ट नौ फरवरी की सुबह साढ़े दस बजे से लापता था। पिता ने मुखानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को रामनगर में उसकी अंतिम लोकेशन मिली थी। तब से पुलिस रामनगर के आसपास के क्षेत्र में उसे तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के वनकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी कि भंडारपानी के पास एक कार तीन दिन से खड़ी है। प्रॉपर्टी डीलर की कार की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार सड़क किनारे खड़ी थी, लेकिन उसमें कोई नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के जंगल में वनकर्मियों के साथ छानबीन की। सड़क से 200 मीटर अंदर नदी की तरफ जंगल में पेड़ के पास एक शव मिला। पुलिस ने इसकी सूचना लापता प्रॉपर्टी डीलर के पिता नयन सिंह बिष्ट को दी। कुछ देर में नयन सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव नवल का होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा का कहना है कि प्रथमदृष्टया सुसाइड का मामला प्रतीत हो रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। फोरेंसिक टीम ने भी विभिन्न बिंदुओं पर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed