फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Roadways buses stopped in Jalandhar

Nainital News: जालंधर में हल्द्वानी रोडवेज की बसों को रोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Haldwani Roadways buses stopped in Jalandhar
हल्द्वानी। जालंधर डिपो की बस संचालन के समय को लेकर हुए विवाद से जालंधर डिपो के चालक-परिचालक भड़क गए। इससे जालंधर गई हल्द्वानी डिपो की बसों में यात्री नहीं बैठने दिए गए। अधिकारियों का दावा है कि मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

जालंधर डिपो की बस रोजाना सुबह हल्द्वानी आती है। उत्तराखंड रोडवेज ने हल्द्वानी से इस बस की रवानगी का समय सुबह 10.15 बजे निर्धारित किया है, लेकिन बस चालक बिना किसी आदेश के अपराह्न तीन बजे बाद बस को हल्द्वानी से ले जा रहा था। रोडवेज के अधिकारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने बीते बुधवार को जालंधर डिपो की बस को सुबह तय किए गए समय पर हल्द्वानी से रवाना करवा दिया। इससे जालंधर डिपो के चालक-परिचालक भड़क गए। इस वजह से जालंधर पहुंची उत्तराखंड रोडवेज की बस में बृहस्पतिवार को यात्री नहीं बैठने दिए गए। यही नहीं ये भी सूचना मिली कि पंजाब जा रही उत्तराखंड की बसों को वहां के रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी रोक रहे हैं जिससे उत्तराखंड रोडवेज के चालक-परिचालकों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

इधर जब मामले की सूचना हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट को मिली तो उन्होंने पंजाब में रोडवेज अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) से भी बात हो गई है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक मामला पूरी तरह सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रूट की बसों में रखना होगा प्रदूषण मुक्त प्रमाणपत्र
हल्द्वानी। दिल्ली रूट की बसों के संचालन के लिए डिपो प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि बसों की फिटनेस और प्रदूषण मुक्त संबंधी जरूरी प्रमाण पत्र बस में रखें। ऐसा नहीं करने पर दिल्ली में कोई कार्रवाई हुई तो इसके लिए डिपो अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

दिल्ली सरकार ने अपने यहां दूसरे राज्यों से आने वाली बसों के लिए नियमावली तय की है जिसके तहत अन्य राज्यों से आने वाली बसों की फिटनेस और प्रदूषण मुक्त रिपोर्ट का होना जरूरी है। इसके तहत परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने सभी डिपो अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली रूट की सभी बसों में प्रदूषण मुक्त प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड किट, चालक-परिचालक को वर्दी में होना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड से दिल्ली रूट के लिए करीब 250 बसें संचालित होतीं हैं। यह उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए सबसे ज्यादा आय वाला रूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed