{"_id":"66eda1d10a7d51d258014298","slug":"haldwani-news-two-houses-of-absconding-misdeeds-accused-mukesh-bora-were-confiscated-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: फरार दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा के दो घरों की हुई कुर्की, पुलिस ने उठाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: फरार दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा के दो घरों की हुई कुर्की, पुलिस ने उठाया सामान
Fri, 20 Sep 2024 09:55 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:55 PM IST
सार
पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान उठाकर लालकुआं थाने में रख दिया है। वहीं ओखलकांडा स्थित आवास में भी कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के दोनों घरों में शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। मुकेश बोरा हल्द्वानी के ऊंचापुल में किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन
पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान उठाकर लालकुआं थाने में रख दिया है। वहीं ओखलकांडा स्थित आवास में भी कुर्की की कार्रवाई की गई। यहां से भी सामान वाहन में लादकर लालकुआं कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
नेपाल भागने की फिराक में मुकेश बोरा: भीमताल से टैक्सी से जा रहा था, तभी चालक के पहचानने पर वाहन से उतर भागा
विज्ञापन
एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि 11 सितंबर को आरोपी मुकेश बोरा के दोनों आवासों पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। इसके बावजूद बोरा ने सरेंडर नहीं किया। शुक्रवार को पुलिस टीमें मुकेश बोरा के हल्द्वानी और ओखलकांडा स्थित आवास पर कुर्की के लिए पहुंचीं।
हिम्मतपुर तल्ला और ओखलकांडा स्थित आवास से गिफ्ट पैक, रजाई, अल्मारी, फ्रिज, पंखे टेबल, कुर्सी समेत सभी घरेलू सामान उठा लिया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। पुलिस अब कुर्क किए गए सामान का एक सप्ताह के अंदर मूल्यांकन करेगी।