फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Measurement of land in Malik garden in haldwani

Haldwani: मलिक के बगीचे में हुई जमीन की नापजोख, नगर निगम ने कराई नपत; 13 हजार वर्ग फुट पर काबिज हैं लोग

Sat, 04 May 2024 01:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 May 2024 01:29 PM IST
सार

Haldwani News: प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मलिक के बगीचे में भूमि की नापजोख कराई। करीब 13 हजार वर्ग फुट पर लोग काबिज हैं। इस जमीन पर कब्जेदारों की संख्या समेत अन्य ब्योरा जुटाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Haldwani News: Measurement of land in Malik garden in haldwani
मलिक के बगीचे में हुई जमीन की नापजोख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मलिक के बगीचे में भूमि की नापजोख कराई। करीब 13 हजार वर्ग फुट पर लोग काबिज हैं। इस जमीन पर कब्जेदारों की संख्या समेत अन्य ब्योरा जुटाया जा रहा है। 

विज्ञापन


आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में नजूल की भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला हुआ था। इसमें पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी घायल हुए थे। इसके अलावा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अतिक्रमण ध्वस्त किया था और देखरेख चौकी बनाई थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भूमि के बारे में नगर निगम और राजस्व विभाग से जानकारी मांगी थी। इसके बाद नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम बगीचा की वस्तुस्थिति जानने के लिए जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मलिक के बगीचा में नजूल की भूमि भी शाजिया नामक महिला को मिली। शाजिया ने लीज भूमि के अलावा आसपास की कुछ भूमि पर कथित तौर पर कब्जा किया। इसके बाद यह भूमि अब्दुल मलिक को मिली। अब्दुल मलिक ने कब्जा लेने के साथ दूसरों को भूमि बेचने समेत अन्य कार्य किए। लीज निरस्त होने के बाद भी कब्जेदारों ने भूमि को खाली नहीं किया था। कब्जेदारों के पास करीब 13 हजार वर्ग फुट भूमि है। इस भूमि पर कितने लोग काबिज हैं, उनकी संख्या समेत अन्य विवरण जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: फिर आग की चपेट में पर्यटन नगरी, 16 घंटे तक धधकते रहे नैनीताल के जंगल; देखें तस्वीरें

पुलिस ने दर्ज मुकदमे की विवेचना के क्रम में संबंधित भूमि की नापजोख करने का अनुरोध किया था, उसी के तहत नापजोख की गई है। -परितोष वर्मा, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed