फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Forest Fire: Fire in the forest of Nainital and Bhimtal of Uttarakhand

Nainital Forest Fire: फिर आग की चपेट में पर्यटन नगरी, 16 घंटे तक धधकते रहे नैनीताल के जंगल; देखें तस्वीरें

Sat, 04 May 2024 11:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 May 2024 11:17 AM IST
सार

Nainital Forest Fire: जंगल में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आग से बांज, चीड़, देवदार के पेड़ जल गए।  जंगल में आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Nainital Forest Fire: Fire in the forest of Nainital and Bhimtal of Uttarakhand
Uttarakhand Forest Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले में वनाग्नि के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। धारी के मटियाल, पदमपुरी और नैनीताल के खुर्पाताल, देवीधुरा के जंगल में आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


मटियाल के गोविंद गुणवंत ने बताया कि पदमपुरी में आग से बांज, चीड़, देवदार के पेड़ जल गए। मुक्तेश्वर, रामगढ़ और धानाचूली के जंगल में लगी आग को वन विभाग और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया। वहीं बेतालघाट के कोसी रेंज के जंगल में लगी आग शुक्रवार दोपहर बाद बारगल के जंगल में फैल गई। जंगल में लगी आग देर शाम तक नहीं बुझ पाई थी। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: 24 घंटे में 64 जगह धधके जंगल, दो की मौत, सीएम धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Nainital Forest Fire: Fire in the forest of Nainital and Bhimtal of Uttarakhand
Uttarakhand Forest Fire - फोटो : अमर उजाला

उधर, नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर खुर्पाताल क्षेत्र के जंगल में बृहस्पतिवार रात आठ बजे अराजक तत्व ने आग लगा दी। खड़ी चट्टान होने के चलते आग पर काबू पाने में वन विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच आग आवासीय क्षेत्र के करीब पहुंची तो वन विभाग को दूसरे रेंज से टीम बुलनी पड़ी। मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो, वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं वृत टीआर बीजू लाल भी आग बुझाने में जुटे गए। दोपहर दो बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। 
 

Nainital Forest Fire: Fire in the forest of Nainital and Bhimtal of Uttarakhand
Forest Fire - फोटो : अमर उजाला

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि खुर्पाताल में आग बुझाने के लिए दो रेंज की टीम को जुटी रहीं। फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के 28 प्रशिक्षुओं ने भी सहयोग किया। वहीं, भीमताल, बेतालघाट, रामगढ़, मुक्तेश्वर और धानाचूली के जंगल जलने से फैली धुंध के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

Nainital Forest Fire: Fire in the forest of Nainital and Bhimtal of Uttarakhand
forest fire - फोटो : अमर उजाला
उधर, शुक्रवार शाम करीब पौने नौ बजे देवीधुरा के सैड़ीखान तोक के एक घर के पास जंगल में ग्रामीण ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग जंगल में फैल गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद देर रात टीम ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, धारी निवासी योगी वृजेशनाथ ने मुख्य सचिव और हाईकोर्ट के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर वनाग्नि की प्रभावी रोकथाम के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed