फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News Dead Body of BSc student found hanging in house Told reason given in suicide note

जिंदगी की 'बाजी' हार गई हर्षिता: घर में फंदे पर लटका मिला बीएससी की छात्रा का शव, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
सार

हर्षिता अपनी मां और भाई के साथ घर पर थी। दोपहर में मां उसके भाई के साथ बाजार गईं। थोड़ी देर बाद जब वह लौटे तो कमरे में हर्षिता का शरीर फंदे पर लटका था।

विज्ञापन
Haldwani News Dead Body of BSc student found hanging in  house Told reason given in suicide note
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

बरेली रोड के स्पेरो काॅलोनी में शुक्रवार दोपहर बीएससी की छात्रा हर्षिता जोशी (21) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने पिता को संबोधित करते हुए ऑनलाइन लूडो गेम में चार से पांच लाख रुपये हारने के बाद यह कदम उठाने की बात कही। देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


स्पेरो काॅलोनी निवासी प्रेमानंद जोशी अल्मोड़ा जेल पुलिस में तैनात हैं। यहां उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हर्षिता रहते हैं। हर्षिता एमबीपीजी काॅलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हर्षिता अपनी मां और भाई के साथ घर पर थी। दोपहर में मां उसके भाई के साथ बाजार गईं। थोड़ी देर बाद जब वह लौटे तो कमरे में हर्षिता का शरीर फंदे पर लटका था।
विज्ञापन


Uttarakhand: जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण का अनंतिम प्रस्ताव जारी, दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल प्रेमानंद को सूचना देते हुए पुलिस को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतारकर हर्षिता को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया।

पापा मुझे माफ करना...

हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान घर से सुसाइड नोट मिला। इसमें पिता को संबोधित करते हुए लिखा था कि वह मोबाइल पर आनलाइन लूडो गेम खेलती थी। इस गेम में उसे पहले लाभ हुआ फिर वह हारने लगी। उसने अपने माता-पिता के चार से पांच लाख रुपये भी डूबो दिया। अब ऐसा नहीं होगा, माफ करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed