फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   haldwani merchant fraud

Nainital News: एक रुपये भेजकर फर्नीचर व्यापारी के खाते से उड़ाए 52 हजार रुपये

Sat, 25 Feb 2023 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
haldwani merchant fraud
हल्द्वानी। एक जालसाज ने फर्नीचर व्यापारी को फोन करके फर्नीचर खरीदने का सौदा किया। इसके बाद डिलीवरी की जगह बताई। फर्नीचर पहुंचने पर जालसाज ने एक रुपया व्यापारी से ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कराया और उसके बाद 52000 की रकम उड़ा ली। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



फर्नीचर व्यापारी राजेंद्र कुमार को एक जालसाज ने फोन किया और खुद को आर्मी कैंट क्षेत्र का बताते हुए दो अलमारी और दो कुर्सी का आर्डर दिया। माल की डिलिवरी जालसाज ने मिलिट्री ग्राउंड गेट के पास मांगी। दुकान स्वामी ने फर्नीचर लेकर जब लेबर को भेजा तो बताई जगह पर कोई नहीं था। जब जालसाज को फोन किया तो उसने ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग एप के जरिए खाते में रुपये भेजने से पहले एक रुपया अपने खाते में व्यापारी से ट्रांसफर कराया। इसके बाद फर्नीचर व्यापारी के खाते से 52003 रुपये उड़ा लिए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed