फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Hinsa: Action will be taken against movable and immovable properties of mastermind Abdul Malik

Abdul Malik: मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का खेल खत्म, अब चल-अचल संपत्ति पर होगी कार्रवाई; 14 दिन का मिलेगा समय

Fri, 23 Feb 2024 04:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Feb 2024 04:18 PM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से 2.68 करोड़ की वसूली का नगर निगम का नोटिस तहसील पहुंच गया। अब तहसील के माध्यम से अब्दुल मलिक से वसूली की प्रक्रिया होगी। इसमें चल-अचल संपत्ति की कुर्की के अलावा गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

विज्ञापन
Haldwani Hinsa: Action will be taken against movable and immovable properties of mastermind Abdul Malik
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से 2.68 करोड़ की वसूली का नगर निगम का नोटिस तहसील पहुंच गया। अब तहसील के माध्यम से अब्दुल मलिक से वसूली की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन


इसके तहत तहसील की तरफ से एक साइटेशन देकर 14 दिन में राशि जमा करने का समय दिया जाएगा। ऐसा न करने पर तहसील प्रशासन मलिक को लेकर दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर सकेगा। इसमें चल-अचल संपत्ति की कुर्की के अलावा गिरफ्तारी भी की जा सकती है। तहसीलदार सचिन ने आरसी पहुंचने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें-  सलमान का हिंसा कनेक्शन: गलियों में घूमकर बांटे पैसे, उपद्रवियों के लिए की फंडिंग; पुलिस ने मांगे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, कूटरचना कर सरकारी जमीन हड़पने, मरे हुए व्यक्ति के नाम से शपथ पत्र देने, न्यायालय में मरे हुए व्यक्ति के नाम से रिट डालने के मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed