फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani : Ertiga car going from Nainital to Kaladhungi overturned, eight injured

Haldwani Accident : नैनीताल से कालाढूंगी जा रही अर्टिगा कार ब्रेक फेल होने के बाद पलटी, आठ घायल

Thu, 06 Feb 2025 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 12:33 AM IST
सार

कार में सवार आठ लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पहुंची। सभी घायलों को कालाढूंगी के अस्पताल भेजा। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Haldwani : Ertiga car going from Nainital to Kaladhungi overturned, eight injured
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास बुधवार की देर शाम 8:00 बजे के करीब दिल्ली जा रही अर्टिगा कार ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गई। कार में सवार आठ लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पहुंची। सभी घायलों को कालाढूंगी के अस्पताल भेजा। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। अचानक से गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया। इस कर में कुल आठ लोग सवार थे। वाहन पलटने से सभी इसमें दब गए। घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन


स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया गया। त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी। घटना में दीपाक्षी शर्मा 40 वर्ष, कृष्णा नगर, गाजियाबाद, अंबिका शर्मा उम्र 16 वर्ष, रचित शर्मा उम्र 19 वर्ष, अमित शर्मा उम्र 42 वर्ष, पारुल शर्मा उम्र 25 वर्ष, हेमा शर्मा उम्र 48 वर्ष, कार्तिक शर्मा उम्र 23 वर्ष तथा जीतराम उम्र 45 वर्ष चालक निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा को चोटे आई हैं। इन सभी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed