{"_id":"5732381f4f1c1bb955919f88","slug":"haldwani-directorate-director-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशालय हल्द्वानी में, निदेशक दून में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशालय हल्द्वानी में, निदेशक दून में
नवीन सक्सेना, हल्द्वानी।
Updated Wed, 11 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण (आईटीआई) एवं सेवायोजन निदेशालय के पास न अपना भवन है और न ही स्थायी निदेशक। निदेशालय हल्द्वानी में हैं और इनके दोनों प्रभारी निदेशक बैठते देहरादून में हैं। निदेशालय में अपर निदेशक से लेकर सहायक निदेशक स्तर के अधिकारियों तक के पद खाली पड़े हैं। इस कारण निदेशालय का कामकाज गति नहीं पकड़ पा रहा है। इधर, युवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विभाग को दुरुस्त करने के लिए न तो जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और न ही शासन।
राज्य गठन के वक्त यहां राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के भवन में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय का कार्यालय बना दिया गया था। लेकिन 15 साल बाद भी यह निदेशालय कामचलाऊ व्यवस्था के सहारे ही चल रहा है। शासन ने करीब चार वर्ष पूर्व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के निदेशक तो अलग - अलग कर दिए। लेकिन निदेशालय का ढांचा आज तक मजबूत नहीं किया। शासन में अपर सचिव के पद पर कार्यरत पंकज पांडेय के पास प्रभारी निदेशक प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार है, वह 19 वें निदेशक हैं ।
इसी तरह सेवायोजन निदेशक का प्रभार अशोक कुमार के पास है। मगर दोनों निदेशक हल्द्वानी निदेशालय में नहीं बल्कि देहरादून में ही बैठते हैं। निदेशालय में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन दोनों में कोई भी निदेशक यहां न बैठने के कारण कार्य प्रभावित होता है। फाइलों को तैयार कर अधिकारी देहरादून लेकर जाते हैं, उसके बाद ही कोई निर्णय हो पाता है। प्रशिक्षण की तरह सेवायोजन विभाग का भी बुरा हाल है, इसमें निदेशक के अलावा उपनिदेशक के दो पद हैं जिसमें से एक पद पर चंद्रकांता तैनात हैं जो देहरादून में बैठती हैं।
विज्ञापन
--
प्रशिक्षण निदेशालय में स्वीकृत पद
0 निदेशक - स्वीकृत पद एक - अतिरिक्त प्रभार
0 अपर निदेशक प्रशिक्षण एक पद - रिक्त
0 संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एक पद - रिक्त
0 संयुक्त शिशिक्षु परामर्शदाता एक पद- रिक्त
0 उपनिदेशक (परीक्षा) एक पद - रिक्त
0 उप शिशिक्षु परामर्शदाता एक पद - रिक्त
0 उपनिदेशक (प्रशिक्षण) दो पद - दोनों रिक्त
0 सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) चार पद- तीन रिक्त
----
0 प्रदेश में कुल आईटीआई - 179
0 असंचालित आईटीआई - 30
0 प्रधानाचार्य श्रेणी - वन के पद छह- रिक्त 5
0 प्रधानाचार्य के स्वीकृत 65 पद - रिक्त 46
0 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 7 पद- सभी रिक्त
0 आईटीआई में कार्यदेशक 187 पद - 99 रिक्त
0 अनुदेशक स्वीकृत पद 1346- रिक्त 756
0 प्रदेश की आईटीआई में कुल स्वीकृत पद 3179 - रिक्त 1884
--
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। तीन एजेंसियों से अलग - अलग डीपीआर बनवायी गई हैं। आईटीआई परिसर में ही निदेशालय भवन का निर्माण कराने की योजना है। इसके अलावा जो आईटीआई अभी शुरू नहीं हो सकीं उन्हें जल्द चालू करने की व्यवस्था की जा रही है।
- आरएस मर्तोलिया, सहायक निदेशक (प्रशिक्षण)